This Page

has moved to a new address:

https://www.blisstripdestination.com

Sorry for the inconvenience…

Redirection provided by Blogger to WordPress Migration Service

History of Kanpur in Hindi | Best Tourist Places To Visit In Kanpur

 History of Kanpur in Hindi

History of Kanpur in Hindi


कानपुर मंडल उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है ऐसा माना जाता है कि इस शहर की स्थापना सचेन्दी राज्य के राजा हिन्दू सिंह ने करवाई थी। 
कानपुर का प्राचीन नाम ‘कान्हपुर’ था। 

इस नगर की उत्पत्ति का सम्बन्ध चाहे सचेंदी के राजा हिंदूसिंह से हो या महाभारत काल के वीर कर्ण से या फिर चाहे संदेहात्मक हो लेकिन ये प्रमाणित है कि अवध में जितने भी नवाब हुए उनके शासनकाल के अंतिम चरण में इस नगर को पुराना कानपुर, पटकापुर, कुरसवाँ, जुही तथा सीमामऊ गाँवों को मिलकर  बनाया गया था। 

इस नगर पर कन्नौज तथा कालपी के शासकों ने राज किया और बाद में मुसलमान शासकों के। 
 1773 की संधि होने के बाद कानपुर नगर पर अंग्रेजों का शासन हो गया ,

जिसके कारण १७७८ ई. में यहाँ अंग्रेज छावनी बनी।कानपुर गंगा के तट पर स्थित होने के कारण यहाँ यातायात तथा उद्योग धंधों की सुविधा अधिक थी।

 जिसके कारण अंग्रेजों ने यहाँ उद्योग धंधों को और अधिक बढ़ाया और  नगर के विकास का प्रारंभ करना शुरू किया।
 
सर्व प्रथम ईस्ट इंडिया कंपनी ने कानपुर में नील का व्यवसाय करना प्रारंभ किया।
 
१८३२ में ग्रैंड ट्रंक सड़क के निर्माण के बाद यह कानपुर इलाहाबाद के साथ जुड़ गया। और उसके बाद इसे १८६४ ई. में लखनऊ, कालपी जैसेआदि मुख्य स्थानों से सड़कों द्वारा जोड़ दिया गया। 

यातायात के इस विकास से नगर का व्यापार तेजी से आगे बढ़ा।

कानपुर पर्यटन की दृष्टि से बहुत अच्छा शहर है यहां पर घूमने फिरने और मौज लेने का अलगअंदाज़ हर कनपुरिया की रग-रग में बसा होता है. 

उत्तर प्रदेश के सबसे अधिकआबादी वाले इस शहर में  कानपुर देखने के लिए बहुत से रोमांचक, ऐतिहासिक, एवं धार्मिक स्थल हैं. जिन्हे देखने पर्यटक यहां अधिक संख्या में आते है

 Best Tourist Places To Visit In Kanpur

Best Tourist Places To Visit In Kanpur
J K TEMPLE
कानपुर के दर्शनीय स्थल
यहां हम आपको कानपुर के प्रमुख 9 दर्शनीय स्थलों के बारे में बताने जा रहे है जो इस प्रकार है 

Allen Forest Zoo, Kanpur

Best Tourist Places To Visit In Kanpur
कानपुर का चिड़ियाघर

कानपुर का चिड़ियाघर 70 एकड़ से अधिक भू भाग में फैला हुआ है 

इतने बड़े हिस्से में फैले होने के कारण यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। 

यहां पर  चिंपैंजी, तेंदुए, गैंडे और बाघ यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण का केंद्र जिन्हे देखने पर्यटक यहां आते हैं।
 
यहां पर आये हुए पर्यटक वनस्पति उद्यान का भी लुप्त उठा सकते हैं

एलन वन को कानपुर का चिड़ियाघर भी कहा जाता है, कानपुर प्राणी उद्यान कानपुर शहर से लगभग 7 किलोमीटर दुरी पर नवाबगंज में स्थित बहुत सुन्दर उद्यान है। 

मानव निर्मित इस एलन फ़ॉरेस्ट में आपको एक सुन्दर सुरम्य परिदृश्य के साथ में  हरे-भरे वनस्पति और सुंदर झील भी देखने को मिलेगी इस उद्यान में जानवरों की कई दुर्लभ प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

कानपुर प्राणी उद्यान में विभिन्न प्रकार के जानवर रहते है जिनमे सफेद बाघ, तेंदुए, काले भालू, घड़ियाल भालू, सुस्ती, जेब्रा, गैंडा, दरियाई घोड़ा और सांप जैसे सरीसृप सहित कई वन्यजीव प्रजातिया यहां पर रहते है।
कानपुर के चिड़ियाघर के बारे में और जाने

1.  Botanical Garden Kanpur

Best Tourist Places To Visit In Kanpur
 Botanical Garden KANPUR
पार्क का यह क्षेत्र जो की पौधों की कई प्रकार की स्वदेशी प्रजातियों अपने अंदर समेटे हुए है 

इस गार्डन में पिकनिक मानाने , सैर करने, व्यावहारिक शिक्षण एवं छुट्टिया मानाने के लिए बहुत सुन्दर जगह है।
2. झील
एलन फ़ॉरेस्ट में एक खूबसूरत झील है जिसमे 44 से भी अधिक जलीय प्रजातिया निवास करती है और इसके अतिरिक्त 741 से अधिक पक्षियों को यह झील अपनी और आकर्षित करती है,
3.पक्षीशाल
चिड़ियाघर का एक हिस्सा पक्षीशाला है 

जिसमें दुनिया भर से अलग अलग हिस्सों से आने वाले विदेशी पक्षियों का निवास है  इन जीवों में सुन्दर रंगीन तोते, सुंदर सारस हैं।

4.खिलौने वाली Train

विशेष रूप से बच्चों के लिए एक सुखद अनुभव प्रदान करने के लिए बनाई गई है

कानपुर का चिड़ियाघर तक कैसे पहुंचें

कानपुर हवाई अड्डा से लगभग 32 से 40 किमी दूर है  कानपुर का चिड़ियाघर
 कानपुर चिड़ियाघर कानपुर अंतरराज्यीय बस डिपो से 10 से 11 किमी दूरी पर है,
कानपुर रेलवे स्टेशन चिड़ियाघर से लगभग 11 k. m

खुलने का समय: 

सुबह 8:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
सोमवार को बंद रहेगा 
2.

JK मंदिर, कानपुर

Best Tourist Places To Visit In Kanpur
JK MANDIR KANPUR
1953 में सिंघानिया परिवार की देखरेख में निर्मित राधा कृष्ण जी का यह भव्य मंदिर है, 

राधा कृष्ण जी की मूर्ति मंदिर के केंद्र में स्थित है जो हरे-भरे एवं छोटी झीलों को अपने अंदर समेटे हुए है

 मंदिर में अगस्त महीने में भगवान कृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर जन्माष्टमी का त्योहार खूब धूम धाम से मनाया जाता है। 
मंदिर के आसपास के तालाबों और उद्यान क्षेत्रों में हरी-भरी हरियाली चारो तरफ देखने को मिलती है
3.

 मोती झील, कानपुर

Best Tourist Places To Visit In Kanpur
 मोती झील कानपुर


मनमोहक एवं सुन्दर सी दिखने वाली यह मोती झील कानपुर के बेनझाबर इलाके में स्थित है, 

यह जल संग्रहण स्थल तो है ही लेकिन अब यह एक बेहतरीन दर्शनीय एवं पर्यटन स्थल बन गया  है। 

इस झील में पर्यटक नौका विहार की सुविधा का भी लाभ उठाते है। ब्रिटिश शासन के  समय बनी यह झील मोती झील के साथ मोती पार्क और कमला रिट्रीट अब एक सुन्दर पर्यटन स्थल है।

इस झील का निर्माण अंग्रेजो ने शहर में पानी ले जाने के लिए किया था और आज के समय में यह झील पर्यटकों का मुख्य आकर्षण का केंद्र है 

 मोती झील में वर्तमान समय में एक हरा बाड़ा और एक बच्चों का पार्क बनाया गया है। 

इस झील का विस्तार एवं उद्यान का विस्तार चिल्ड्रन पार्क जैसे वर्गों में विभाजित करके किया गया है,
4.

 बिठूर, कानपुर Central

 कानपूर शहर से  लगभग 27 किलोमीटर की दुरी पर बिठूर स्थित है यह नगरी धर्म , युद्ध , एवं  सिद्ध नगरी के रूप में जानी जाती है  

इस जगह को वाल्मीकि जी की तपस्थली के रूप में भी लोग जानते है और इसी स्थान पर प्रचिलित नाना साहेब की पेशवा की अगुवाई में तात्या टोपे और अजीमुल्ला के साथ लड़ा गया युद्ध आज भी इस जगह की याद दिलाता है
 
ऐसा माना जाता है की भगवान श्री राम जी के द्वारा माता सीता को राज्य से निकाले जाने पर उन्होंने बिठूर में ही शरण लि थी और इसी स्थान पर लव और कुश का जन्म हुआ था यह स्थान गंगा नदी तट पर बहुत सुन्दर जगह पर बसा हुआ है

बिठूर कानपुर का एक छोटा सा शहर है  यह शहर कई तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है। 

बिठूर में भी पर्यटन स्थल अधिक संख्या में हैं जिसमें प्रमुख रूप से वाल्मीकि आश्रम, ब्रह्मवर्त घाट, पत्थर घाट, ध्रुव टीला, सिद्धिधाम आश्रम नाम शामिल हैं।
5. 

जैन Glass मंदिर 

जैन ग्लास मंदिर


यह मंदिर जैन धर्म को समर्पित बहुत  सुन्दर है 

यह मंदिर यहाँ की प्रमुख मंदिरों में से एक मानी जाती है 

यह मंदिर कानपुर में मंदिर माहेश्वरी मोहाल में स्थित है। 

इस मंदिर की खास बात यह है कि इसको सघन रूप से तैयार किए गए ढांचे के साथ जटिल ग्लास कट डिजाइन से बहुत ही सुन्दर तरीके से सजाया गया है। 

इस मंदिर के अंदर के हिस्से में और बाहर के हिस्से में विभिन्न कांच के भित्ति चित्र बनाये गए है जो की जैन दर्शन का वर्णन करते हुए दिखाई देते हैं। 

इस मंदिर में भगवान महावीर के साथ जैन धर्म के 23 तीर्थंकरों की प्रतिमाएँ स्थापित की गयी हैं।
6.

 फूल बाग  कानपुर

Best Tourist Places To Visit In Kanpur


कानपूर शहर के मॉल रोड में पर फूल बाग़ स्थित है इस फुल बाग़ को गणेश उद्यान के नाम से भी लोग जानते है 

इस बाग़ में गणेश शंकर विद्यार्थी का मेमोरियल बना हुआ है रानी विक्टोरिया के शासन के समय में इस उद्यान का नाम महारानी विक्टोरिया गार्डन था
 
इस पार्क में ही महात्मा गांधी द्वारा , इंदिरा गांधी द्वारा, अटल विहारी बाजपेयीद्वारा और राम मनोहर लोहिया द्वारा भाषण दिया गया यह उद्यान आज भी इसका शाक्षी है  

फूल बाग कानपुर का एक ऐतिहासिक स्थान के रूप में भी जाना जाता है, यह पार्क प्रकृति प्रेमियों को स्वर्ग के सामान प्रतीत होता है। 

इस पार्क में गांधी भवन भी बनाया गया है फूल बाग कानपुर के जाने माने पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है 

यह पार्क पर्यटकों को तो अपनी और आकर्षित करता ही है लेकिन इसके अलावा यहां के स्थानीय लोग भी यहां अधिक संख्या में घूमने आते है 
7.

Iscon Temple In Kanpur

Iscon Temple In Kanpur


यह मंदिर कानपूर की प्रसिद्ध मंदिर है श्री राधा रानी और श्री कृष्ण भगवान जी का यह मंदिर बहुत ही दिव्य और भव्य है 

यह मंदिर अपनी बनावट और सजावट के साथ में कृष्ण जन्माष्टमी में होने वाले आयोजन के कारण हमेशा सुर्ख़ियो में रहता आया है 

यहाँ विदेश से भी श्रद्धालु दर्शन करने आते रहते है अगर आप लोग इस मंदिर का भव्य नज़ारा देखने के इच्छुक है तो आप कृष्ण जन्माष्टमी के समय यहां दर्शन करने जरूर आये 

क्युकी उस समय इस्कान मंदिर को बहुत ही सुन्दर तरीके से सजाया जाता है 

इस  मंदिर में हर साल लाखों भक्त और पर्यटक यहां दर्शन करने आते है। यह मंदिर 15 एकड़ भूमि में बनाया गया है| 
8.

 गौतम बुद्ध Park कानपुर

 कानपुर में बहुत ही सुंदर एवं आरामदायक जगह है गौतम बुद्ध पार्क,यह पार्क इमामबाड़ा और शहीदों के स्मारक के बीच में स्थित है। 

इस पार्क में आप अपने दोस्तों और  परिवार वालो के साथ घूमने आ सकते है 

यह बहुत सुन्दर पिकनिक स्पॉट है।

इस पार्क में बच्चों के लिए मनोरंजक एवं खेलने के लिए अच्छी सुविधा है। 

जब भी आप लोग कानपुर में घूमने के लिए जायेंगे तो गौतम बुद्ध पार्क के शांत वातावरण का आनंद जरूर ले ।
9.

Green Park Stadium

 green Park Stadium उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित है यह पार्क लगभग 32,000 दर्शक क्षमता वाला एक बहुद्देशीय मैदान है। 

यह पार्क उत्तर प्रदेश राज्य के क्रिकेट टीम का गृह मैदान है। 

यह ग्रीन पार्क स्टेडियम गंगा नदी के किनारे पर स्थित है। 

यह स्टेडियम उत्तर प्रदेश का एकमात्र क्रिकेट मैदान है 

जहाँ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होते रहते हैं।इस स्टेडियम खेले जाने वाले मैचों में अब तक 22 टेस्ट मैच, 14 एक दिवसीय मैच तथा एक ट्वेन्टी-ट्वेन्टी मैच शामिल है।

कानपुर कैसे पहुंचें 
कानपुर भारत के प्रमुख शहरों में से एक है। यदि आप कानपुर के पर्यटन स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं तो आप यहाँ आने के लिए देश के विभिन्न शहरों से हवाई, रोड़ और रेल यातायात के तीनों माध्यमों से आसानी से यहां तक पहुंच सकते हैं।
Kanpur Map

Post a Comment

0 Comments