This Page

has moved to a new address:

https://www.blisstripdestination.com

Sorry for the inconvenience…

Redirection provided by Blogger to WordPress Migration Service

Tourist Places In Faizabad | Best place to visit in Faizabad in Hindi

Tourist Places In Faizabad

Tourist Places In Faizabad
Best place to visit in Faizabad 

उत्तरप्रदेश जिले में स्थित फैजाबाद [मंडल ] गंगा नदी की एक छोटी सहायक नदी घाघरा नदी के तट पर बसा हुआ है। 

यह क़स्बा माध्यम आकार का है, सन् 1730 में बंगाल के नवाब, अली वर्दी खान ने इस कस्बे को स्थापित किया था। 

इसके कुछ वर्षो बाद इसे शुजाउद्दौला ने अवध क्षेत्र की राजधानी घोषित कर दिया था। 

उनके शासनकाल के समय में इस शहर ने बहुत उन्नति की इसी कारन आज के समय में भी फैजाबाद अपने सुन्दर अतीत की झलक पर्यटकों को दिखाता है। 

यहां पर कलात्मक रूप से समृद्ध कई सजावटी इमारतें गौरवशाली अतीत के साथ आज भी खड़ी हैं। 

फैजाबाद और इसके आसपास के पर्यटन स्थलों के बारे में अगर आप जानना चाहते है तो इस लेख को पूरा पढ़े आपको बता दें कि फैजाबाद में कई स्थल ऐसे हैं जो आपको अपनी और आकर्षित करेंगे  जिसमे फैजाबाद संग्रहालय और कलकत्ता का किला प्रमुख हैं।

फैजाबाद में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह- Best place to visit in Faizabad in Hindi

फ़ैजाबाद के दर्शनीय स्थल

यहां हम आपको फैजाबाद के प्रमुख 5 दर्शनीय स्थलों के बारे में बताने जा रहे है जो इस प्रकार है 

1.

कलकत्ता किला  फ़ैजाबाद 

 

  1. यह किला फैजाबाद के नवाबों की राजधानी हुआ करता था और अपने शासनकाल के समय में उन्होंने यहां पर कई इमारतें बनवाई। इन्ही इमारतों में से एक इमारत थी कलकत्ता का किला जिसका निर्माण अंग्रेजों ने  सन् 1764 में बक्सर के युद्ध में हार के बाद शुजाउद्दौला ने ही करवाया था।
  1. इस किले का निर्माण इस बात का सूचक था कि युद्ध में हार होने के बाद भी उनकी क्षेत्र पर पकड़ बहुत मजबूत थी। 
  1. इतिहासकारों के अनुसार नवाब और उनकी पत्नी अपने अंतिम समय तक इसी किले में रहे। किले की दीवारों का निर्माण स्थानीय मिट्टी से हुआ हैं। 
  1. इस किले की वास्तुकला विशेष रूप से मुगल शैली की है

 2.

गुलाब बाड़ी  फ़ैजाबाद  

  1. Best place to visit in Faizabad in Hindi
  2. जैसा कि आप लोगों को इसके नाम से ही प्रतीत हो रहा होगा कि गुलाब बाड़ी का मतलब है गुलाब का बगीचा। 
  1. इस गुलाब के बगीचे को सन् 1775 में स्थापित किया गया था इसमें कई प्रजातियों के गुलाब लगाए गए हैं। और इन गुलाब के पौधों को बड़ी सतर्कता के साथ लगाया गया है 
  1. जो की इस पूरे बगीचे को पारलौकिक एवं मनमोहक दृश्य प्रदान करता है। इस बगीचे को देखने पर्यटक यहां जरूर आते है

 

  1. 3.

 

  1. गुप्तार घाट  फ़ैजाबाद Best place to visit in Faizabad in Hindi

  1. गुप्तार घाट एक पवित्र स्थान है यहां की सुंदरता पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है 
  1. यहां पर भगवान् श्री राम माता सीता और लक्ष्मण जी की बहुत ही सुन्दर और भव्य मंदिर है| इस मंदिर को राज मंदिर के नाम से जाना जाता है|  
  1. सरयू नदी इसी स्थान पर दक्षिण से उत्तर को बहती है बाकी जगहों पर पूरब से पश्चिम में बहती है| 


इस घाट को पवित्र माना जाता है क्योंकि भगवान श्री राम ने जब पृथ्वी को छोड़ने का निर्णय लिया तो उन्होंने इसी स्थान पर सरयू नदी में जलसमाधि ली थी और भगवान विष्णु के पवित्र धाम  बैकुण्ठ में प्रवेश किया था।

 इस घाट का पौराणिक महत्व होने के कारण यहां लोग अधिक संख्या में आते है| इस घाट में पर्यटक नाव में बैठकर सरयू नदी में घूमने का आनंद भी खूब लेते है यह स्थान बहुत ही सुन्दर एवं मन को मोह लेने वाला है|   

इस घाट में आने के लिए आपको वाहन बुक करके ही आना पड़ेगा क्योकि यह एक केंट एरिया है | 

4.

 बहू बेगम का मकबरा  फ़ैजाबाद 

  1. Best place to visit in Faizabad in Hindi

 बहू बेगम का नाम उम्मतुल जोहरा था जो की बहु बेगम के नाम से प्रसिद्ध थी बहु बेगम नवाब शुजाउद्दौला की पत्नी थी शुजाउद्दौला ने अपनी प्रिय पत्नी की याद में यह मकबरा बनवाया था।

इस मकबरे का निर्माण कार्य दाराब अली खान ने सन्1815 में शुरू किया था और सन 1816 में इस मकबरे को बनाने का प्रयास किया गया। 

इस मकबरे में पहुंचने के लिए एक बहुत बड़े प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया|  42 मीटर की ऊँचाई वाला यह मकबरा फैजाबाद शहर और उसके आसपास के सुन्दर दृश्य प्रस्तुत करता है। 

इस इमारत की देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग को दी गयी है। 

जो लोग ऐतिहासिक धरोहरों में रूचि रखते है या जिनको पुरानी वस्तुओं को देखने का शौक है उनके लिए यह स्थान रुचिकर है 

यहां से चारों तरफ का नजारा बहुत सुन्दर दिखता है जिसे देखने लोग यहां आते है| 

  • 5.

 

  • ऋषभदेव राजघाट उद्यान फैजाबाद

Best place to visit in Faizabad in Hindi


 यह घाट प्रमुख ऐतिहासिक स्थान है। इस घाट की विशेषता यह है की यहां  प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक आते है |

इस घाट की सुंदरता पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।इस घाट में बच्चो के मनोरंजन के लिए झूले इत्यादि की व्यवस्था भी की गयी है | 

ऋषभदेव राजघाट उद्यान को लोगों के लिये सन् 1989 में खोला गया था। इस घाट में हरे भरे मैदान की अच्छी तरह से देख रेख की जाती है 

यह स्थान इस क्षेत्र में सबसे सुन्दर और आकर्षित करने वाला है  है। 

इस घाट में सजावटी पौधों के अलावा भी इस जगह का प्रमुख आकर्षण का केंद्र प्रथम जैन तीर्थांकर ऋषभदेव जी की पद्मासन योग मुद्रा में स्थापित एक विशाल प्रतिमा है |

जो की लगभग 22 फीट की प्रतिमा है।


 फैज़ाबाद कैसे पहुंचे 

हवाई यात्रा  : फैजाबाद के लिये नजदीकी हवाईअड्डा लखनऊ का हवाईअड्डा है जो की यहाँ से 130 किमी की दूरी पर स्थित है। 

रेल द्वारा यात्रा : फैजाबाद का रेलवेस्टेशन सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। 

सड़क मार्ग द्वारा यात्रा : फैजाबाद राज्य की परिवहन निगम की सामान्य बसों एवं  लक्ज़री बसों के द्वारा सभी प्रमुख शहरों की यात्रा की जा सकती है

Faizabad Map

Post a Comment

0 Comments