This Page

has moved to a new address:

https://www.blisstripdestination.com

Sorry for the inconvenience…

Redirection provided by Blogger to WordPress Migration Service

Major Tourist Places in Agra | Tajmahal

Major Tourist Places in Agra

Major Tourist Places in Agra
Tajmahal 

मेरे प्यारे मित्रों जो भी  पाठक मेरे इस लेख को पढ़ रहे है आप सभी को मेरा नमस्ते | 

आज हम आगरा के बारे में जानेंगे और यहां पर आपको क्या क्या देखने को मिलेगा इसके साथ साथ यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानेंगे |

हम सभी आगरा के बारे में अगर घूमने का प्लान करते हैं तो सबसे पहले हमें आगरा में स्थित ताजमहल ही याद आता है |

क्योकि आगरा का ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है | 

आगरा शहर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है जो की यमुना नदी के किनारे पर बसा हुआ है |

आगरा में स्थित आगरा के ताजमहल के अलावा भी यहां पर बहुत सारे पर्यटक स्थल मौजूद है |

जहां पर आप अच्छे से अपनी छुट्टियों का लुप्त उठा सकते हो | 

वर्त्तमान में आप जिस आगरा शहर को देखने जाते है उसका मुख्य कारण यह है की आगरा मध्यकालीन युग की अपनी खूबसूरत और आश्चर्यजनक संरचनाओं की वजह से देश के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है | 

मेरे प्यारे पाठको अगर आपको इस शहर के इतिहास को जानना है या इससे रूबरू होना चाहते हो तो आप यहां पर स्थित अद्भुत स्मारकों पर जरूर जाएं| 

आगरा में ज्यादातर मुगलों का शासन रहा है इसलिए यहां पर मुगलों द्वारा कई इमारतों का निर्माण करवाया गया.

आगरा में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल - Tourist place in Agra

Major Tourist Places in Agra
 Agra
आगरा में आने वाले ज्यादातर पर्यटक यहां पर ताजमहल देखने के लिए ही आते हैं| 

इसके अलावा भी आगरा के आसपास तथा आगरा में बहुत सारे पर्यटन स्थल मौजूद है| 

जिनके बारे में हम आपको बताएँगे यहाँ पर स्थित मुख्य पर्यटन स्थल का वर्णन हम इस लेख के माध्यम से कर रहे हैं जो इस प्रकार है-
  1. ताजमहल 
  2. फतेहपुर सीकरी 
  3. आगरा का किला Agra Fort 
  4. इत्माद-उद-दौला का मकबरा
  5. अकबर का मकबरा
  6. मेहताब बाग
  7. चीनी का रौजा
  8. अंगूरी बाग
  9.  ताज संग्रहालय
  10.  जामा मस्जिद
  11.  सिकंदरा 

ताजमहल Tajmahal

Tajmahal
Tajmahal
आगरा में स्थित ताजमहल रेलवे कैंट स्टेशन से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | 

यह जानना जरुरी है की प्रत्येक शुक्रवार को ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहता है | 

ताजमहल का निर्माण करने में लगभग 17 साल लगे और अंत में सन 1653 में ताजमहल बनकर तैयार हुआ |

ताजमहल लगभग 60 बीघा से भी अधिक भूमि पर बना हुआ है | 

राजस्थान से लाये गए सफेद संगमरमर का उपयोग करके इसका निर्माण किया गया था। 

ताजमहल के इस मकबरे को एक आयताकार आकार में बनाया गया है। 

ताजमहल के प्रवेश द्वार पर पानी के फव्वारे लगे हुए हैं जो इस स्मारक को सुन्दर  और मनमोहक बनाते हैं। 

इसे “प्रेम का प्रतीक” भी माना जाता है|

Fatehpur Sikri 

Major Tourist Places in Agra
Fatehpur Sikri

 फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले में स्थित एक शहर है। 

यह आगरा से 40 किमी की दूरी पर पश्चिम दिशा में स्थित है।  फतेहपुर सीकरी एक नगर है जिसे मुगल सम्राट अकबर ने सन् 1571 में बसाया था। 

वर्तमान में फतेहपुर सीकरी आगरा जिला का एक नगरपालिका बोर्ड है। 

यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित बहुत सुन्दर ऐतिहासिक धरोहर है।

यहाँ पर जब मुगल साम्राज्य था उस समय अकबर के राज्य में 1571 से 1585 तक यह स्थान मुगल साम्राज्य की राजधानी रही,  

पानी की कमी होने के कारण इसे खाली कर दिया गया।
 
फतेहपुर सीकरी पहले सिकरवार राजपूत राजा की रियासत थी जो की बाद में इसके आसपास के क्षेत्र खेरागढ़ और मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में जाकर बस गए। 

फतेहपुर सीकरी मस्जिद के विषय में कहा जाता है कि यह मक्‍का की मस्जिद की तरह ही बनाया गया है और इसके डिजाइन हिंदू और पारसी वास्‍तुशिल्‍प से लिए गए हैं। 

मस्जिद में जिस प्रवेश द्वार से प्रवेश करते है वह प्रवेश द्वार54 मीटर ऊँचा बुलंद दरवाजा है इसका निर्माण लगभग 1573 ई० में किया गया था।

फतेहपुर सीकरी के प्रमुख स्मारकों के नाम इस प्रकार है -
  1. आंख मिचौली, 
  2. दीवान-ए-खास, 
  3. बुलंद दरवाजा, 
  4. पांच महल, 
  5. ख्‍वाबगाह, 
  6. जौधा बाई का महल,
  7. शेख सलीम चिश्ती के पुत्र की दरगाह, 
  8. शाही मसजिद, 
  9. अनूप तालाब फतेहपुर सीकरी के प्रमुख स्‍मारक हैं।

फतेहपुर सीकरी में घूमने की जगह 

Major Tourist Places in Agra
Fatehpur Sikri

 1. अनूप तलाव फतेहपुर सीकरी

यह तालाब बेहद खूबसूरत है और इसके बीचों बीच एक platformबना हुआ है| 

जिसका इस्तेमाल गायन प्रतियोगिताओं के लिए किया जाता था।

2.  फतेहपुर सीकरी में घूमने की जगह पंच महल 
पंच महल एक पांच मंजिला महलनुमा संरचना है जिसमें हर मंजिला धीरे-धीरे आकार में घटता जाता है। 

अंतिम यानि सबसे ऊपर की मंजिल एक बड़ी गुंबद जैसी छतरी की तरह है। 

माना जाता है कि यह महिलाओं के लिए बनाया गया था। 

फर्श को प्रत्येक स्तर पर जटिल नक्काशीदार स्तंभों पर यह खड़ा है। इसमें कुल 176 स्तंभ हैं।


 3. दीवान ए खास फतेहपुर सीकरी 
यह वह स्थान है जहाँ पर अकबर विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ उनके विश्वासों और धर्मों पर चर्चा किया करता था।

4. बुलंद दरवाजा फतेहपुर सीकरी 
यह 1601 में गुजरात विजय के उपलक्ष्य अकबर द्वारा बनवाया गया था। 

बुलंद दरवाजा के केंद्रीय भाग में लगा एक शिलालेख अकबर के धार्मिक खुलेपन का वर्णन करता है।

5.  फतेहपुर सीकरी में देखने लायक जामा मस्जिद
जामा मस्जिद का अर्थ होता है मण्डली की मस्जिद। 

यह संभवतः परिसर में बनने वाली पहली इमारतों में से एक थी।

6.  फतेहपुर सीकरी में घूमने की जगह सलीम चिश्ती का मकबरा 
यह मकबरा सफेद संगमरमर से बनाया गया है जो सलीम चिश्ती को समर्पित है। 

यह जामा मस्जिद के साहैन आंगन के भीतर है। 

एक केंद्रीय चौकोर कक्ष के चारों ओर इस एकल मंजिला का निर्माण किया गया है। 

जिसके भीतर संत की कब्र है।

Buland darwaza
Buland Darwaza


 फतेहपुर सीकरी कैसे पहुंचें  
हवाई जहाज से 
आगरा में खेरिया हवाई अड्डा फतेहपुर सीकरी तक पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा है। 

यह फतेहपुर सीकरी से लगभग 40 किलोमीटर दूर है और दुनिया भर के अधिकांश शहरों से हवाई मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। 

ज्यादातर प्रमुख एयरलाइंस जैसे इंडिगो एयरलाइंस, एयर इंडिया, जेट एयरवेज, स्पाइसजेट, इंडियन एयरलाइंस, गो एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया की आगरा के लिए नियमित उड़ानें हैं। 

हवाई अड्डे के बाहर से टैक्सी लेकर आप मामूली शुल्क पर फतेहपुर सीकरी पहुंच सकते हैं।

 बस द्वारा फतेहपुर सीकरी कैसे पहुंचें 
फतेहपुर सीकरी आगरा से 37 किलोमीटर और दिल्ली से 210 किलोमीटर दूर है। 

यहां के लिए नोएडा और अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) द्वारा संचालित नियमित बसें चलती हैं। 

इसके अलावा आप डीलक्स और वोल्वो बसों से भी फतेहपुर सीकरी पहुंच सकते हैं। 

यह परिवहन का सबसे किफायती तरीका है और एक अच्छे सड़क नेटवर्क के कारण यहां की यात्रा काफी आरामदायक भी है। 

अगर आप खुद ड्राइव करके फतेहपुर सीकरी जाना चाहते हैं तो आप दिल्ली से नए यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से जा सकते हैं।

 ट्रेन से फतेहपुर सीकरी कैसे पहुंचें
आगरा कैंट, फतेहपुर सीकरी का निकटतम रेलवे स्टेशन है यह शहर से40 किलोमीटर दूर है। 

फतेहपुर सीकरी स्टेशन आगरा कैंट से पहले आता है और ट्रेनें कई भारतीय शहरों से ट्रेनें गुजरती हैं। 

हल्दीघाटी दर्रा, अवध एक्सप्रेस, पंजाब मेल, कर्नाटक एक्सप्रेस और झेलम एक्सप्रेस जैसी कई सुपर-फास्ट और रूटीन ट्रेनें स्टेशन से प्रतिदिन चलती हैं। 

आप स्टेशन के बाहर से बस और निजी टैक्सी लेकर शहर पहुंच सकते हैं।

आगरा के किले के बारे में जानने के लिए क्लिक करे 

Agra Fort Map

Post a Comment

0 Comments