This Page

has moved to a new address:

https://www.blisstripdestination.com

Sorry for the inconvenience…

Redirection provided by Blogger to WordPress Migration Service

Rajdari Waterfall -Varanasi | Devdari Rajdari Waterfall

Rajdari Waterfall -Varanasi

Rajdari Waterfall -Varanasi
Rajdari Waterfall -Varanasi 

माँ Ganga और संस्कृति के लिए जाना जाने वाला प्रसिद्ध नगर Varanasi , उत्तर प्रदेश राज्य के प्राचीन नगरों में से एक है। 

वर्त्तमान वाराणसी को काशी और बनारस के नाम से भी जाना जाता है। 

इस शहर को लोग वाराणसी को शिव जी की नगरी का नाम देते है।
 
यहां पर स्थित प्राचीन मंदिर और उनके मनोरम इतिहास की वजह से वाराणसी अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को भी अपनी और आकार्षित करता है। 

वाराणसी के प्राचीन एवं धार्मिक स्थल,Universities , इस जगह को हर तरह से और अधिक लोकप्रिय बनाते है।
 
यह शहर हिन्दुओ के लिए तो खास है ही लेकिन इसके अलावा, बौद्ध धर्म के लिए भी यह शहर उतना ही खास है। क्योकि गौतम बुद्ध ने अपना पहला प्रवचन वाराणसी के सारनाथ में दिया था। 

जो आज भी वाराणसी में स्थित है| और दूर दूर से बौद्ध धर्म के अनुयाई और पर्यटक सारनाथ आते रहते है|  

यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि में भी बहुत महत्वपूर्ण है | 

वाराणसी की कुछ जगहों को पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व दिया जाता है। 

अगर आप भी वाराणसी या उसके आस पास की जगहों पर घूमने का विचार कर रहे है, तो आपको इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए| 

राजदारी झरना, वाराणसी से कुछ दुरी पर स्थित है यह झरना यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। 

राजदारी झरना वाराणसी से लगभग 70 किमी की दूरी  है| और यहाँ अन्य सुंदर झरने भी मौजूद हैं जो की पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। 

Rajdari Waterfall -Varanasi
Rajdari Waterfall -Varanasi

Weekend पर पर्यटक यहाँ पर परिवार के साथ पिकनिक मानाने के लिए और झरनों का लुप्त उठाने के लिए आते हैं। 

यह राजदारी झरना प्रकृति प्रेमियों और photography के शौक़ीन लोगों के लिए बहुत ही लोकप्रिय जगह है। 

यहाँ पर आप लोग बहुत ही सुंदर परिदृश्यों के बीच में फोटो खिंचवा सकते हैं।

वाराणसी कैंट से अगर आप जाते है तो राजदारी झरने तक पहुँचने में आपको करीबन दो घंटे का वक्त लग सकता है| 

लेकिन अगर आप कार से जाते हैं तो आपका यह सफर डेढ़ घंटे में ही पूरा हो जायेगा। राजदारी झरना लगभग 65 मीटर की ऊंचाई से गिरता है | 

जो की इस Sanctuary  में सबसे ऊंचाई से गिरने वाला झरना है। यह राजदारी झरना एक Stepped झरना है यह झरना चारों तरफ से हरे - भरे प्राकृतिक सौन्दर्य से घिरा हुआ है। 

इस झरने से कुछ ही दुरी पर पानी के स्‍त्रोत के पास, एक Picnic Spot सरकार के द्वारा बनवाया गया है|

राजदरी झरना के चरों तरफ का दृश्य Surrounding view of Rajdari Waterfall

Chandraprabha Wildlife Sanctuary को चंद्रप्रभा के नाम से भी जाना जाता है. यह चंदौल जिले में स्थित है|  

राजदरी झरना Wildlife Sanctuary के अंदर ही है यह अभ्यारण्य घने जंगलों, अनेक वन सम्पदाओं के साथ प्राकृतिक झरनों से भी संपन्न है, 

यहां पर सरकार द्वारा एक पिकनिक स्पॉट बनाया गया है जोकि राजधारी झरने के पास ही है|  

यहां से आप इस झरने को देखने का पूरा लुप्त उठा सकते हो और अगर आप नहाना चाहते हो तो यह झरना आपके स्वागत के लिए हमेशा तैयार है |

बरसात के समय राजदरी झरने में अधिक पानी होने के कारण यह झरना अपने पूर्ण वेग से बेहता है जिसके कारण इसकी खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है| 

झरने के दोनों तरफ प्राकृतिक वन सम्पदा और सुन्दर वातावरण के साथ ठंडी हवा के झोंके मन में एक नई उमंग सी भर देते है| 

 यहां आने के लिए आपको जंगल के रस्ते से आना होगा यह जंगल सुन्दर हरे भरे पेड़ो से भरा हुआ है, जिसमे इस अभ्यारण्य के सभी जिव जंतु रहते है| जो भी हो मगर यह रास्ता बहुत रोमांचकारी है। 

राजदरी झरना (Rajdari waterfall) की खूबसूरती निहारने के लिए यहां पर सरकार द्वारा पर्यटकों के लिए व्यूप्वाइंट भी बनाए गए हैं, 

जहां पर खड़े होकर आप इन झरनो की खूबसूरती का लुप्त उठा सकते हैं। अगर आप यहां नहाना चाहते तो आप इस झरने में नहाने का भरपूर आनंद ले सकते हैं। 

आप नदी के ऊपरी हिस्से में नहाने का कार्य कर सकते हैं। क्योकि इस झरने में जो चट्टानों का पैटर्न है, वह सीधा नहीं है वह सीढीयों की तरह है,  

जिसके कारण यहां पर पानी सीढी नुमा तरीके से नीचे गिरता है, तो यह दृश्य देखने में बहुत ही सुन्दर लगता है| और इसी कारण पर्यटक इस झरने की और अधिक आकर्षित होते है। 

इसी कारण प्रति वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आते है जिसके फलस्वरूप राजदरी झरने को देखने के लिए पर्यटको  संख्या में प्रति वर्ष वृद्धि हुयी है|  

 Devdari Rajdari Waterfall


Devdari Rajdari Waterfall
Devdari Rajdari Waterfall 

देवदारी झरना और राजदारी झरना यहां के मुख्य झरने है देवदारी झरना जो की राजधारी झरने से 500 मीटर नीचे की ओर स्थित है। 

राजधारी और देवदारी झरने आगे चलकर एक जलाशय के रूप में बदल जाते हैं, यहां से एक किलोमीटर की दूरी पर चंद्र प्रभा बांध बना दिया गया है। 

खास तोर पर सर्दियों और वंसत के मौसम में यह झरना देखने लायक होते है , जो की पर्यटकों को अपनी और खासा आकर्षित करते है।

चंद्रपुर वन्यजीव अभयारण्य में राजधारी और देवदारी दो बहुत ही सुन्दर झरने हैं। यह वन्यजीव अभ्यारण्य शुरुआत में एशियाई शेरों को बचाने के लिए स्थापित किया गया था| 

हालांकि उनकी आबादी बहुत कम हो गई है, यहां पर जानवरों जिव जन्तुओ और पक्षियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं |  

लोग आमतौर पर यहां पर पर एक दिन की यात्रा के लिए ही आते हैं क्योकि यहां पर कोई आवास नहीं है, यहां पर आपको स्नैक्स और पेय पदार्थ के लिए कई भोजनालय मिल जायेंगे।

 Surrounding view of Devdari Waterfall

Chandraprabha Wildlife Sanctuary को चंद्रप्रभा के नाम से भी जाना जाता है. यह चंदौल जिले में स्थित है| 

देवदरी झरना Chandraprabha Wildlife Sanctuary के अंदर ही है यह अभ्यारण्य घने जंगलों, अनेक वन सम्पदाओं के साथ प्राकृतिक झरनों से भी संपन्न है,

Devdari Rajdari Waterfall
Devdari Waterfall 

राजदरी और देवदारी झरने के बिच में 1 की 0 मि 0 का अंतर है | 

देवदारी झरना सीधा निचे की और बेहता है जो की देखने में बहुत हो सुन्दर लगता है देवदरी झरने के चारो और सुन्दर वन सम्पदा और प्राकृतिक सौन्दर्य के बिच में अन्य छोटे झरने भी गिरते है|  

जिन्हे  देखने पर अलग ही एहसास होता है यह झरने प्राकृतिक रूप से बहते है| जिसके कारण बरसात के समय इन झरनो का वेग अधिक बढ़ जाता है और इनकी खूबसूरती ओर अधिक बढ़ जाती है 

Devdari Rajdari Waterfall Map

Post a Comment

0 Comments