Best Places to Visit in Vindhyachal Temple- Mirzapur
![]() |
Vindhyachal Temple Mirzapur |
विंध्यवासिनी देवी को महामाया एवं योगमाया माँ दुर्गा के एक परोपकारी स्वरूप के रूप में जाना जाता है। और उनकी पूजा आदि पराशक्ति देवी के रूप में की जाती है।
विंध्यवासिनी देवी मंदिर उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के तट पर मिर्ज़ापुर से 8 किमी दूर विंध्याचल में भव्य रूप में स्थित है।
विंध्यवासिनी देवी का एक तीर्थस्थल हिमाचल प्रदेश में भी स्थित है,
माँ विंध्यवासिनी देवी को इस स्थान पर बंदला माता के रूप में पूजा जाता है|
माता का यहां पर भव्य मंदिर बनाया गया है।
![]() |
Ganga Ghat |
विंध्यवासिनी देवी मंदिर भारत के प्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक है।
विंध्यवासिनी देवी को काजला देवी के रूप में भी पूजा जाता है।
विंध्यवासिनी देवी मंदिर में मुख्य रूप से चैत्र मासऔर आश्विन के महीनों में नवरात्रि पर्व में माता के मंदिर में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शन के लिए आती है।
ऐसी मान्यता है कि मां विंध्यवासिनी के चौकसी के नीचे नवविवाहित जोड़े को विदा करना शुभ माना जाता है।
भारत वर्ष में, भगवान् शिव पार्वती के विवाह को बहुत महत्व दिया जाता है।
उन्हें एक आदर्श जोड़ी के रूप में देखा एवं पूजा जाता है|
![]() |
Vindhyachal Temple |
विंध्यांचल मंदिर -Vindhyachal Temple
दुर्गासप्तशती में लिखा है की _नन्दगोपगृहे जाता यशोदागर्भसम्भवा |
ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी | |
हिंदी अर्थ _मैं नन्द गोप के घर में उनकी पत्नी यशोदा के गर्भ से अवतीर्ण हो विंध्याचल में जाकर रहूंगी और उक्त दोनों असुरों का नाश करुँगी |
माँ विन्ध्यासिनी का वर्णन लगभग सभी ग्रंथो में मिलता है
Vindhyavasini Devi Temple Mirzapur Map
0 Comments