This Page

has moved to a new address:

https://www.blisstripdestination.com

Sorry for the inconvenience…

Redirection provided by Blogger to WordPress Migration Service

Best Tourist Places to Visit in Sirsi Dam - Mirzapur | Sirsi Falls

Best Tourist Places to Visit in Sirsi Dam - Mirzapur

Best Tourist Places to Visit in Sirsi Dam - Mirzapur
Sirsi Dam - Mirzapur

उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर जिले में सिरसी जलप्रपात पर बनाया गया सिरसी बाँध मिर्ज़ापुर से लगभग 45 किमी दूरी पर स्थित है। 

इस बांध का निर्माण पानी को एकत्रित करने के लिए किया गया है और यह बाँध टांडा फाल्स से कुछ ही दुरी पर स्थित है। 

यह स्थान बहुत ही सुंदर एवं आकर्षण करने वाला है क्योंकि यहां पर पानी उंचाई से जब निचे की और गिरता है तो यह दृश्य बहुत आनंद दायक होता है। 

यहाँ का प्राकृतिक सौन्दर्य जो की चारो तरफ हरा भरा है| पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है| 

सिरसी बांध एवं झरना जंगल के बीच में स्थित है। 

वर्षा ऋतू  के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने को मिलती है। 

अगर आप बरसात के समय यहां आते हैं, तो आपको झरने का बहुत सुन्दर दृश्य देखने को मिलेगा। 

सिरसी जलप्रपात यहां का बहुत बड़ा जलप्रपात है। 

यहां पर झरनो के छोटे-छोटे बहुत सारे जलप्रपात मौजूद है। जो की यहां मुख्य केंद्र बना हुआ है, 

जहां से आप झरने को अच्छे से देख सकते हैं। सीढ़ियों से निचे उतरकर यहां पर स्नान भी कर सकते हो।

Sirsi Falls
Sirsi Falls

सिरसी जलप्रपात- Sirsi Falls

Sirsi Falls
Sirsi Falls

सिरसी जलप्रपात सिरसी बांध से लगभग 1 कि० मी ०  की दूरी पर है। पर्यटक यहां पर अपनी गाड़ी से भी आसानी से पहुंच सकते हैं। 

यहां पर जलप्रपात में जाने के लिए वन विभाग को एंट्री चार्ज देना होता है। 

यह झरना अपने आप में बहुत सुन्दर है  यहां पर छोटे-छोटे बहुत सारे झरने गिरते है जो देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। 

यहां पर आने से पहले अपने साथ खाने पिने का पूरा सामान साथ में लेकर आना होता है क्योकि यहाँ पर कोई सुविधा नहीं है| 

 सिरसी बांध एक बहुत ही सुन्दर, खूबसूरत और प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण जगह है। 

सिरसी बांध का जो मुख्य उद्देश्य है सिंचाई के लिए पानी का संग्रहण करना है। 

सिरसी बाँध के पानी का उपयोग पीने के लिए भी किया जाता है।

सिरसी बाँध कहाँ पर है ?Where is Sirsi Dam located?

सिरसी बांध और  सिरसी जलप्रपात  उत्तर प्रदेश राज्य के जिला मिर्जापुर शहर से  करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

वाराणसी से लगभग 100 कि० मी०  की दूरी पर है और इलाहाबाद से 120 कि० मी०  की दूरी पर है। 

यहां पर अपनी गाड़ी से भी आराम से आ सकते हैं। 

Sirsi Dam Mirzapur Map

Post a Comment

0 Comments